VISITORS

0 0 7 3 3 7

April 21, 2026 10:19 am

+91 8878812345

Explore

Search

April 21, 2026 10:19 am

मोदी बोले- इजराइल – ईरान जंग जल्द खत्म हो

शब्द अग्नि  न्यूज़ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग को जल्दी खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सैन्य संघर्ष से कोई भी मसला हल नहीं हो सकता भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति स्थापित करने की कोशिशों का समर्थन करता रहेगा। पीएम ने यह बात फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कही। उन्होंने कहा कि भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। हम इस बात पर सहमत है कि सिर्फ सैन्य संघर्ष से कोई भी समस्या हल नहीं हो सकती। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छह दिनों से जंग जारी है अल जजीरा के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक 5000 से ज्यादा बम गिरा हैं। वहीं 20 ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया है। इन हमलों मैं एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए है। ईरान ने भी पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी बेस पर हमला किया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर