VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 13, 2026 12:25 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

निजी ट्रैवल्स की खड़ी बस में लगी आग

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक निजी ट्रैवल्स की खड़ी बस में अचानक आग लग गई। घटना पिपल्याहाना इलाके में बाबा ट्रैवल्स के मैदान की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
तिलक नगर टीआई मनीष लोधा के मुताबिक- तुरंत दो फायर फाइटर और दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो टैंक पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से बस को नुकसान पहुंचा है, हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल समेत मैं भी मौके पर पहुंचा। हमने स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर