VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:26 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नारी सशक्तिकरण विषय पर संवाद कार्यक्रम

विभिन्न एनजीओ के साथ सार्थक पैनल डिस्कशन
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ महिला मंडल, इन्दौर द्वारा गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत तेरापंथ भवन, न्यू फ्लासिया में एक विशेष एनजीओ मीट का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 12 प्रतिष्ठित एनजीओ ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक सार्थक पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, बाल कल्याण, वृद्ध सेवा एवं समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। तेरापंथ महिला मंडल, इन्दौर की अध्यक्षा श्रीमती सुमन दूगड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं को शिक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्रीमती पदमा मेहता को अपने पुत्र को संयम पथ पर अग्रसर करने हेतु प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर