VISITORS

0 1 0 7 8 3

June 11, 2026 12:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 11, 2026 12:17 am

फाग उत्सव में रक्तदाता मातृशक्तियों का सम्मान

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। प्रत्येक मां को अपनी बहू-बेटी को गर्भ संस्कार के प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि वह स्वस्थ, प्रसन्न और अपनी संतान के चरित्र-निर्माण को लेकर आध्यात्मिक प्रक्रिया से आने वाली संतानों को होनहार बनाने में सफल रहे।
ये प्रबोधन आरोग्य भारती इंदौर महानगर द्वारिका जिला द्वारा आयोजित रंगपंचमी एवं विश्व महिला दिवस पर ज्योतिबा फूले गार्डन में रंगपंचमी उत्सव एवं महिला सम्मान समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरोग्य भारती मालवा प्रांत कार्याध्यक्ष वैद्य लोकेश जोशी ने कही। इस अवसर पर आरोग्य भारती इंदौर महानगर द्वारिका जिला के अध्यक्ष डॉ. आरएन मिश्रा, कार्यक्रम आयोजक आरोग्य भारती योग आयाम के संयोजक वीरसिंह यादव एवं प्रभाकर कोहेकर ने निशुल्क ब्लड काल सेंटर के संचालक अशोक नायक के आतिथ्य में क्षेत्र की तीन मातृशक्तियों को रक्तदान करने एवं जन चेतना के लिए उत्कृष्ट प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। आरोग्य भारती मालवा प्रांत कार्याध्यक्ष वैद्य लोकेश जोशी, क्षेत्रीय पार्षद पराग कौशल, डॉ. पीएस जांगड़े, एसएन मिश्रा, मीडिया प्रभारी राजेश यादव, अशोक नायक, शिवमूरत यादव, ओके दुबे, रोशनसिंह, अशोक दिल्लीवाल, बृजेश नागर, चरणसिंह राजपूत, रामलखन पाल, संस्था शुभारंभ के शिवम योगी, विद्या राजपूत आदि उपस्थित हुए। रक्तदान करने वाली मातृशक्तियों का सम्मान, निःशुल्क ब्लड काल सेंटर के संचालक अशोक नायक, ओके दुबे, सुनीता गुरंग, संगीता मेरे, जमना क्षेत्रीय, पीएससी में चयनित श्रीमती आरती सचिन पाल का सम्मान किया गया। योग मैं विशेष योगदान देने पर अनीता नानावती, मीनाकुमारी, विद्या राजपूत, गीता पाठक, कल्पना बल्लाडकर, निशा छेत्रीय, कमल देशमुख, शीला अवस्थी, कीर्ति बागोरा, राखी जायसवाल, माधुरी टेकराम, अनीता देशमुख, आशा सिकरवार, कीर्ति कालानी, मुत्री देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। रंगपंचमी के अवसर पर सभी मातृशक्तियों और बंधुओं ने पुष्प एवं गुलाल उड़ाकर फाग उत्सव मनाया। संचालन वीरसिंह यादव ने एवं आभार प्रभाकर कोहेकर ने माना।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर