VISITORS

0 0 6 7 9 7

March 10, 2026 7:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 10, 2026 7:34 pm

चाइना पटाखा बम की तरह फटा, 8 घायल

सीएम के मंच के पास रंगपंचमी गेट में धमाका, उज्जैन में इवेंट कर्मचारी समेत 3 पर एफआईआर
शब्द अग्नि न्यूज़ ।  उज्जैन में रंगपंचमी पर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। यहां सिंधी कॉलोनी चौराहा के पास श्रीकृष्ण-सुदामा रंगोत्सव गेर में मुख्यमंत्री जिस मंच पर मौजूद थे, उससे महज 15 फीट की दूरी पर जोरदार धमाका हो गया।
गेर के दौरान भीड़ के बीच सड़क के डिवाइडर के पास किसी ने कलर स्मोक स्काई शॉट पटाखा फोड़ दिया। इससे तेज धमाका हुआ और अफरा- तफरी मच गई। कई लोग घबराकर गिर पड़े। कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना में एक मीडियाकर्मी, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष समेत 8 लोग घायल हो गए। सभी का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। दो गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। जिस धमाके की बात कही जा रही है, वह चाइना मेड मल्टी शॉट फायरवर्क था। इसे रिमोट के जरिए चलाया जाता है।
पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया।
सीएम के कार्यक्रम के दौरान हुए धमाके के मामले में पुलिस ने इवेंट का काम करने वाले मुजीब नागोरी, शाकिर नागोरी और शानवाज निवासी शिकारी गली के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर