VISITORS

0 1 2 2 6 8

June 15, 2026 3:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 3:42 pm

चाकू और तलवार लेकर नाचे युवक, अपलोड किया वीडियो

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। बाणगंगा में रहने वाले तीन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वायरल वीडियो में युवक तलवार और चकू के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच और बाणगंगा थाने की पुलिस अब हथियार लहराकर नाचने वालों की जानकारी जुटा रही है। बाणगंगा इलाके के गोविंद नगर खरचा के युवकों का यह वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में अतुल ठाकुर और उसके दो साथी गाने पर नाच रहे हैं। इसमें अतुल और उसके दोनों साथियों के हाथ में तलवार और चाकू हैं। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया है। आरोपी खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच को वीडियो की जानकारी मिल गई है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया हथियार लहराने वाले युवकों की जानकारी निकलवा रहे हैं। कुछ दिन पहले मूसाखेड़ी में रहने वाले दो बदमाशों ने जिला जेल के बाहर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। जेल अफसरों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों से उठक- बैठक लगवाई थी। वहीं उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया था। दोनों के अकाउंट से वीडियो भी डिलीट कराए गए थे। इसके पहले क्राइम ब्रांच आकाश बकरी, भय्यू सुरीला और सलमान लाला जैसे बदमाशों के अकाउंट से इस तरह के वीडियो हटवा चुकी है। वहीं उन पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। कुछ दिन पहले भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सैगाम मिश्रा और युवा मोर्चा से जुड़े एक अन्य युवक के शादी कार्यक्रम में हथियारों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लेकिन हीरानगर और तेजाजी नगर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें कार्रवाई के लिए नोटिस भी भेजे गए, लेकिन उसका जवाब भी नहीं आया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर