VISITORS

0 0 7 3 5 4

April 25, 2026 5:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 25, 2026 5:31 pm

स्कॉर्पियो ने दो को टक्कर मारी, एक की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। छत्रीपुरा इलाके में रविवार अलसुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाली गाड़ी और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच सिलावटपुरा स्थित गणेश मंदिर के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तनवीर खान ( 19 ) और उसके दोस्त फैजान मंसूरी (22) को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार दोपहर तनवीर खान की मौत हो गई। वहीं फैजान मंसूरी का इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक सुबह सेहरी के समय इलाके में कई युवक बाहर खड़े थे। उसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वहां से निकली और दोनों को टक्कर मारकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गई। परिवार ने बताया कि तनवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता दुकान पर काम करते हैं। वहीं घायल फैजान मंसूरी के पिता इलाके में बेकरी संचालित करते हैं। फैजान के पिता गुड्ड के अनुसार टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो इलाके में लगे CCTV कैमरों में दिखाई दी है। पुलिस ने फुटेज निकाल लिए हैं और इसके आधार पर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
बड़े गणपति क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने एक कार जब्त कर ली है। वहीं रंगपंचमी की दोपहर मालवा मिल चौराहे पर एक ई-रिक्शा पलट गया। उस समय उसमें कुछ लोग सवार थे। हालांकि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने यात्रियों को बाहर निकालकर मदद की और बाद में वाहन को वहां से हटवा दिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर