VISITORS

0 0 8 0 3 4

May 28, 2026 1:19 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 1:19 am

जल संकट, आज नपा का घेराव करेगी कांग्रेस

नल-जल योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी नहीं हो पा रही जल आपूर्ति

शब्द अग्नि/ बैतूल। शहर में लगातार गहराते जल संकट, अनियमित जलापूर्ति और पूरा जलकर वसूले जाने के विरोध में कांग्रेस आज 26 मई को शाम 4 बजे नगर पालिका कार्यालय बैतूल का घेराव करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैतूल शहर को प्रतिदिन लगभग 17 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है, जबकि वर्तमान में केवल 8 से 10 एमएलडी पानी की ही सप्लाई हो पा रही है। इसके चलते शहर के कई वार्डों में एक से दो दिन के अंतराल में जलापूर्ति हो रही है और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डागा ने आरोप लगाया कि नल-जल योजनाओं और जल आपूर्ति व्यवस्था के नाम पर शहर में करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद आज तक जल संकट का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष गर्मी आते ही शहर में पेयजल संकट गहराने लगता है, जिससे साफ है कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार और नगर पालिका प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक है कि वह नागरिकों को पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं करा पा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जनता को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, इसके बावजूद पूरा जलकर वसूला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जल संकट, अव्यवस्थित सप्लाई और नगर पालिका की कार्यप्रणाली के विरोध में यह घेराव किया जाएगा तथा आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर