VISITORS

0 0 8 0 3 8

May 28, 2026 3:31 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 3:31 am

अग्निकांड पीड़ितों को डॉक्टरो ने दी 100 शीट

 

सबहेडिंग
डॉक्टरों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों का जाना हाल
2 वर्षीय बच्चे के इलाज का लिया जिम्मा
एमआरआई जांच के बाद होगा निःशुल्क उपचार

शब्द अग्नि/ बैतूल। भीमपुर क्षेत्र के ग्राम बर्राढाना में हाल ही में हुई भीषण आगजनी में कई परिवार बेघर हो गए थे। हादसे के बाद प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समितियों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवकों द्वारा लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डॉक्टर एसोसिएशन बैतूल ने पीड़ित परिवारों के लिए 100 नग सीमेंट शीट उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल पेश की है। यह सामग्री प्रभावित परिवारों के आशियाने दोबारा तैयार करने में सहायक होगी।
डॉक्टर एसोसिएशन की टीम ग्राम बर्राढाना पहुंची और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान 2 वर्षीय राकेश पिता संतोष इडपाचे की स्वास्थ्य जांच भी की गई। बताया गया कि आगजनी की घटना के बाद बच्चा काफी डर गया है और सही तरीके से भोजन भी नहीं कर पा रहा है। डॉक्टरों ने बच्चे की जांच कर एमआरआई कराने के बाद आगे इलाज जारी रखने की सलाह दी तथा उसका निःशुल्क उपचार करने का आश्वासन भी दिया।
राहत कार्य में डॉ. नूतन राठी, गोवर्धन राठी हॉस्पिटल के संचालक, डॉ. प्रीतम सिंह कुमरे, डॉ. सिंह सोनोग्राफी सेंटर के संचालक, डॉ. मनोज अग्रवाल, मेडिकेयर हॉस्पिटल के संचालक तथा डॉ. ब्रजेश खंडागरे, कृष्णा सोनोग्राफी सेंटर बैतूल के संचालक शामिल रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर