VISITORS

0 0 8 0 3 8

May 28, 2026 4:22 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 4:22 am

ललितपुर रेल लाइन में प्रभावितो का फूटा गुस्सा

अशोक सिंह पैगाम की अगुवाई में सौंपा ज्ञापन

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी । सिंगरौली/देवसर तहसील देवसर क्षेत्र में चल रहे रेलवे निर्माण कार्य से प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के माध्यम से भारत सरकार के रेलवे विभाग को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। जिला किसान कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (ग्रामीण) के अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी देवसर को ज्ञापन सौंपते हुए रेलवे विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया।

बिना सूचना के सीमांकन

ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना एवं बिना सीमांकन कराए निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे प्रभावित परिवारों में भारी आक्रोश है। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन परिवारों के मकान प्रभावित हो रहे हैं, उन्हें मकान खाली करने और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। साथ ही पटवारी, रेलवे अधिकारियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से सीमांकन कराया जाए।

आश्वासन के बाद भी नौकरी नहीं

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेलवे विभाग द्वारा पूर्व में रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक किसी भी प्रभावित परिवार को नौकरी नहीं मिली। निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है, इसलिए नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग भी उठाई गई।

मुआवजा एवं आवासीय भूमि उपलब्ध करवाने की माँग 

ज्ञापन में शेष मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान, पूर्ण रूप से भूमि अधिग्रहित होने वाले परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने तथा सड़क किनारे अधिग्रहित जमीन का उचित मूल्यांकन कर मुआवजा देने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव कुमार पटवा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक सोनी, कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय द्विवेदी, कांग्रेस नेता गुलाम नबी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर