VISITORS

0 0 8 0 3 4

May 28, 2026 1:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 1:20 am

मोदी की नसीहत पर विधायक पाठक ने बदली कार

स्वच्छ ऊर्जा और जनसेवा का संकल्प लेकर इलेक्ट्रिक वाहन से जनता के बीच निकलेंगे विधायक विश्वामित्र पाठक

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/ सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहन के माध्यम से क्षेत्र की जनता के बीच रहने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रेरणादायी आवाहन से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल शुरू की है।

छोटा लेकिन सार्थक प्रयास

विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग प्रदूषण कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्देश्य सिर्फ विकास कार्य

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसेवा, जनसंपर्क और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार लोगों के बीच उपस्थित रहेंगे। विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल विकास कार्यों को गति देना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है।

 

विधायक के इस संकल्प को क्षेत्र में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। लोगों ने इसे स्वच्छ ऊर्जा और हरित भविष्य की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर