VISITORS

0 0 8 0 3 8

May 28, 2026 4:28 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 4:28 am

अस्पताल की बदहाली से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा 

सीएचसी सरई की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी ने सौंपा ज्ञापन;  तीन दिन में सुधार नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

शब्द अग्नि//आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली जिले के सरई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी ने नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह मरकाम के नेतृत्व में तहसीलदार धर्म प्रकाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों के कई पद खाली होने, करोड़ों की लागत से बने ऑक्सीजन प्लांट के बंद पड़े रहने और आईसीयू शुरू न होने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 तीन साल से एक्सरे मशीन बंद

साथ ही तीन वर्षों से एक्स-रे सुविधा बंद होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल में बैठने की व्यवस्था और शव वाहन तक की कमी बताई गई है। प्रेम सिंह भाटी ने चेतावनी दी है कि तीन दिनों के भीतर सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रीय नागरिकों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर