VISITORS

0 0 8 0 3 4

May 28, 2026 1:18 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 1:18 am

स्कूल के पास चल रही दाल मिल से प्रदूषण

खिरकिया में संदीपनी स्कूल के समीप स्थित दाल मिल पर उठे सवाल, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

शब्द अग्नि/ हरदा

खिरकिया नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित संदीपनी स्कूल के पास संचालित गोपाला पल्सेज दाल मिल को लेकर स्थानीय रहवासियों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि मिल से निकलने वाली धूल, बदबू और वाहनों की आवाजाही के कारण स्कूल के बच्चों तथा आसपास रहने वाले नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है।

बच्चे हो रहे बीमार….

जानकारी के अनुसार उक्त दाल मिल में मूंग की दाल का प्रसंस्करण किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिल से उड़ने वाली धूल के कारण बच्चों में सर्दी-खांसी, सांस संबंधी समस्याएं और आंखों में जलन जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। वहीं मिल परिसर में लगे बड़े तौल कांटे के कारण दिनभर भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है, जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ स्कूल की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

रहवासियों का कहना है कि….

रहवासियों ने आरोप लगाया कि बारिश के दिनों में खुले में रखा अनाज सड़ जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैलती है। लोगों का कहना है कि बरसात के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है तथा आसपास का वातावरण दूषित बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पूर्व में इसी क्षेत्र में संचालित गैस गोदाम को प्रशासन द्वारा हटाया जा चुका है, लेकिन स्कूल और रहवासी क्षेत्र के बीच संचालित दाल मिल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नागरिकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा जिला शिक्षा अधिकारी पर भी मामले में अनदेखी के आरोप लगाए हैं।

 

रहवासियों का कहना है कि शासन के प्रतिष्ठित विद्यालय के ठीक बाजू में भारी वाहनों की आवाजाही, धूल और प्रदूषण बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर