VISITORS

0 1 2 2 5 9

June 15, 2026 2:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 2:21 pm

बालाघाट मे मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बालाघाट जिले में अगले पांच दिनों तक तेज गर्मी, आंधी और हल्की वर्षा के आसार

शब्द अग्नि / सीमान्त राव बन्सोड़

*बालाघाट* – भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त 5 दिवसीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 27 मई से 31 मई 2026 तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस अवधि में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा, तेज आंधी, बिजली गिरने तथा गर्म हवाओं की संभावना जताई गई है।

40-50 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है हवा 

जिला कृषि मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव-बालाघाट के वैज्ञानिक डॉ धर्मेन्द्र अगासे ने बताया कि जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में हवा की गति लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही उष्ण लहर (हीट वेव) एवं गर्म रात की स्थिति भी बनी रहने की संभावना व्यक्त की गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक इस अवधि में जिले का अधिकतम तापमान 44.7 से 45.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.3 से 28.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय वातावरण में 55 से 37 प्रतिशत तक तथा दोपहर में 21 से 23 प्रतिशत तक आर्द्रता रहने का अनुमान है। वहीं आगामी दिनों में दक्षिण-पूर्व दिशा से 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

सावधानी बरतने की सलाह

कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव बालाघाट ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों से कहा गया है कि तेज आंधी एवं बारिश की संभावना को देखते हुए खेतों में रखी उपज एवं कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें। बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। पशुपालकों को भी गर्मी एवं लू से बचाव के लिए पशुओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने तथा छायादार स्थानों में रखने की सलाह दी गई है। आम नागरिकों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने एवं गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर