VISITORS

0 0 8 0 3 4

May 28, 2026 1:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 1:20 am

सीहोर: चप्पल से पिटाई वीडियो वायरल

भैरूंदा में ट्रैवल कंपनी के मैनेजर ने बस ड्राइवर को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर – ज़िले के भैरूंदा नगर पंचायत और बस स्टैंड के बीच मुख्य मार्ग पर स्थित टायर्स की दुकान पर एक युवक के साथ सरेराह मारपीट की गई। बस ट्रैवल के मैनेजर द्वारा उसी कंपनी के बस चालक को चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।घटना के बाद नगर में कानून व्यवस्था और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आम लोगों के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

घटना का वीडियो वाईरल

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वाइरल हो रहा है जिसमें वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक दुकान के बाहर बैठा हुआ है, तभी ट्रैवल कंपनी के कुछ कर्मचारी उस पर भड़क जाते हैं और खुलेआम चप्पलों से उनमें से कंपनी का मैनेजर उसकी पिटाई शुरू कर देता है। दो लोग और खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक खुद को बचाने का प्रयास करता नजर आता है, लेकिन मैनेजर लगातार उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहा है। घटना मुख्य मार्ग पर होने के बावजूद किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर