VISITORS

0 0 8 0 3 5

May 28, 2026 1:32 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 1:32 am

विसर्जन घाट पर हुआ महाआरती का आयोजन

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुए धार्मिक आयोजन

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत गंगा दशमी के पर्व पर विसर्जन घाट स्थित विमानों के चबूतरे के पास मां गंगा की महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भक्तिमय हुआ वातावरण

विसर्जन घाट को आकर्षक रूप से सजाया गया था। शाम ढलते ही यहां का वातावरण धर्ममय हो गया। मुख्य आयोजन में मां गंगा की महाआरती की गई, जिसकी भव्यता देखते ही बनती थी। इसके उपरांत आयोजित भजन संध्या में कलाकार रामकुमार शर्मा एवं मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

इनकी उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा और सीएमओ विनोद उन्नीतान उपस्थित रहे। इनके साथ ही नगरपालिका के समस्त पार्षद गणों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने मां गंगा की आरती में सम्मिलित होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन है और नदियों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान के माध्यम से जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और उन्हें स्वच्छ रखने का संकल्प जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर