VISITORS

0 0 8 0 3 5

May 28, 2026 1:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 1:24 am

31 मई से शुरू होगा बालाघाट-गर्रा मार्ग ब्रिज

रेलवे फाटक स्थायी रूप से होगा बंद, अब नए आरओबी से गुजरेंगे सभी वाहन

 

(शब्द अग्नि) सीमान्त राव बन्सोड़

*बालाघाट*- बालाघाट वारासिवनी मुख्य मार्ग पर वैनगंगा नदी पुल के पहले निर्मित रोड ओव्हर ब्रिज (आरओबी) से 31 मई 2026 से यातायात शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे की मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग क्रमांक बीके-09, किलोमीटर 1048/0-1 को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के उप मुख्य अभियंता द्वारा जारी सूचना के अनुसार 31 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से उक्त रेलवे फाटक सभी प्रकार के सड़क यातायात के लिए हमेशा के लिए बंद कर दिया जायेगा। इसके बाद बालाघाट-गर्रा एवं वारासिवनी मार्ग से आने-जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन नव निर्मित रोड ओव्हर ब्रिज से कराया जाएगा।

 

रोड ओव्हर ब्रिज शुरू होने से लंबे समय से लोगों को होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। पहले ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी, जिससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता था। अब आरओबी बनने से यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज हो जाएगा।

बड़े वाहनों का मार्ग किया था डायवर्ड 

आरओबी निर्माण के दौरान बस, ट्रक एवं अन्य बड़े वाहनों का यातायात डेंजर रोड से डायवर्ट किया गया था। इससे भारी वाहनों को शहर में प्रवेश और बाहर निकलने में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। अब रोड ओव्हर ब्रिज शुरू होने के बाद बड़े वाहनों को डेंजर रोड से होकर आने-जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बस, ट्रक और अन्य भारी वाहन सीधे रोड ओव्हर ब्रिज के माध्यम से बालाघाट शहर में प्रवेश कर सकेंगे तथा बाहर जा सकेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

नागरिकों ने माना आभार

स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि आरओबी शुरू होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन में सुविधा बढ़ेगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। प्रशासन और रेलवे विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि 31 मई के बाद पुराने रेलवे फाटक मार्ग का उपयोग न करें तथा निर्धारित डायवर्ट मार्ग एवं यातायात संकेतों का पालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर