VISITORS

0 0 8 0 6 9

May 29, 2026 2:43 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 2:43 am

NCL का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 पर्यवेक्षकों हेतु तकनीकी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी 

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने खनन पर्यवेक्षकों हेतु तीन दिवसीय तकनीकी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनसीएल के केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई), सिंगरौली में 25 मई 2026 से 27 मई 2026 तक आयोजित किया गया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मुख्य प्रबंधक (खनन), बीसीसीएल, श्री सूरजीत मित्तर ने उपस्थित प्रतिभागियों को खनन पर्यवेक्षकों के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व, निरीक्षण की गुणवत्ता एवं वैधानिक रिपोर्ट लेखन, सेफ्टी टॉक के महत्व, टूल बॉक्स सेफ्टी टॉक तथा कार्यस्थल में सुधार हेतु क्वालिटी सर्किल तकनीक के उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 

इसके साथ ही उन्होंने खनन अधिनियम, सीएमआर-2017 एवं खनन नियम से संबंधित वैधानिक प्रावधानों एवं नवीनतम संशोधनों, संचार कौशल, प्रेरणा एवं निर्णय क्षमता विकसित करने, “टेक-5 फॉर सेफ्टी”, पीईईपीओ आधारित परीक्षण एवं निरीक्षण, सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान (एसएमपी), कोड ऑफ प्रैक्टिस, सुरक्षित संचालन प्रक्रियाएं एवं स्टैंडिंग ऑर्डर्स, सुरक्षा प्रबंधन में श्रमिकों की सहभागिता, वर्कमेन इंस्पेक्टर की भूमिका एवं दायित्व, व्यावसायिक स्वास्थ्य जोखिम, वैधानिक प्रावधान एवं मेडिकल सर्विलांस जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में भी बताया।

इस अवसर पर एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से 34 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 

गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा समय-समय पर कर्मियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने, तकनीकी दक्षता विकसित करने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर