दलित युवक के साथ मारपीट, गाली गलौज, अभद्रता करने का मामला आया सामने, सोशल मीडिया में वीडियो वाईरल
शब्द अग्नि / श्योपुर ।
जिले से सत्ताधारी दल के नेता की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पर पूर्व विधायक भाजपा दुर्गा लाल विजय की एक गाड़ी के ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसे घसीट-घसीट कर गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना बाहर से मारपीट कर लात गुस्से करते रहे और सोना लॉज के दौरान कोषाध्यक्ष के साथ उनके कुछ अन सहयोगी (परियोजनाओं/साथी) भी मौजूद थे, जिन्होंने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
जाने क्या है पूरा मामला….
मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा कोषाध्यक्ष सुमित सिंगल आशीष सिंगल एवं राजू सिंघल और उनके साथियों ने आपा खोते हुए ड्राइवर पर हमला बोल दिया। दबंगई का आलम यह था कि पीड़ित ड्राइवर को सड़क पर घसीटा गया, लात-घुसो से पीटा गया और सरेआम गंदी-गंदी गालियां दी गईं ।
साहब छोड़ दो मत मारो लेकिन रहम नहीं आया
बताया जा रहा है कि भाजपा कोषाध्यक्ष सुमित सिंगल आशीष सिंगल एवं राजू सिंघल और उनके साथियों से ड्राइवर लगातार रहम की भीख मांगता रहा कहता रहा साहब छोड़ दो मत मारो लेकिन सत्ता के नशे में चूर नेताजी और उनके साथियों को रहम नहीं आया वो उसके साथ लगातार मारपीट करते रहे प्रताड़ित करते रहे
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय भाजपा संगठन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। विपक्ष और आम जनता इस घटना को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साध रही है। लोगों का कहना है कि सत्तापक्ष में प पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा आचरण बेहद निंदनीय है
पुलिस प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पीड़ित ड्राइवर की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। आरोपी चाहे किसी भी दल या पद पर हो, निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा : समझाया लेकिन माने नहीं

श्योपुर भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण
वही इस पूरे कथित विवाद में भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण से हमारे प्रतिनिधि ने फोन पर चर्च की तो उनका कहना था कि दोनों पक्षों का आपसी विवाद था समझने का प्रयास किया लेकिन माने नहीं एफआईआर दर्ज हुई है संगठन स्तर पर कार्यवाही का कहा है
कांग्रेस : सत्ता के नशे में चूर भाजपाई

वही दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे सत्ता के नशे में चूर होना बताया कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा पदाधिकारी द्वारा इस तरह सरेराह दलित युवक से मारपीट बेहद निंदनीय है दबाव बना कर दलित युवक पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया कांग्रेस इस कथित घटनाक्रम की घोर निंदा करती है भाजपा को चाहिए कि इस तरह का कृत्य करने वाले पदाधिकारी को तुरंत पद से निष्काशित करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए
संगठन स्तर पर मचा हड़कंप
वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद भाजपा के स्थानीय संगठन में भी हड़कंप मच गया है। पार्टी की छवि धूमिल होने के डर से वरिष्ठ नेता इस मामले पर फिलहाल कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व ने इस घटना की रिपोर्ट तलब की है और आरोपी कोषाध्यक्ष पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
Author: Shabd Agni
.