VISITORS

0 0 8 0 6 7

May 28, 2026 11:41 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 11:41 pm

पत्रकार समाज का चेहरा : मुनिश्री

मीडिया अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाए सुबह शास्त्र कम अखबार ज्यादा पढ़ते हैं लोग: मुनिश्र

शब्द अग्नि / मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। पत्रकार समाज का दर्पण हैं इसलिए समाज के प्रति मीडिया का बहुत बड़ा दायित्व है लोग सुबह हमारे शास्त्रों को कम आपके अखबारों को ज्यादा पढ़ते हैं इसका महत्व भी पत्रकारों को समझना चाहिए। हर खबर पर पत्रकार की पैनी नजर होनी चाहिए, ऐसी खबर प्रकाशन के लिए न भेजें जिससे समाज में आक्रोश आ जाए, अशांति फैल जाए, उक्त आशय के उद्गार आदिश्वर धाम सुभाषगंज मैदान में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अशोकनगर का मीडिया जगत सन 1988 से सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार भले ही तीखी खबरों को प्राथमिकता दें पर देश, समाज का हानि-लाभ जरूर देखें। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया में भ्रामक खबरें ज्यादा चल रही हैं व्हाट्सअप पर कोई कुछ भी लिख रहा है उसके प्रति उत्तरदायी कोई नहीं है। सबसे पहले पढऩे वालों को संयम रखना चाहिए और संयम से ही उसका उत्तर देना चाहिए। इसके पहले जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की अशोकनगर यात्रा की निशानी हमें मिलने जा रही है इस बार श्री शांति सागर त्रिकाल चौबीसी के तीसरे खंड पर वेदि शिलान्यास के साथ अषि, मसि और कृषि का संदेश देने वाले भगवान आदिनाथ स्वामी की भव्य विशाल पदमासन प्रतिमा विराजमान होगी। इस अवसर पर जैन समाज ने पत्रकारों को सम्मानित किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर