VISITORS

0 0 8 0 6 7

May 28, 2026 11:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 11:42 pm

18 हजार से अधिक हितग्राही हुए शामिल

बैगा एवं अन्य जनजातीय समुदायों को शासकीय योजनाओं का मिला लाभ

(शब्द अग्नि) सीमान्त राव बन्सोड़

*बालाघाट*- जिले में निवासरत बैगा एवं अन्य जनजातीय समुदायों की समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनजाति कार्य विभाग द्वारा “सबसे पहले सबसे दूर” अभियान का सफल संचालन किया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक जिले के विभिन्न जनजातीय ग्रामों में चलाया गया।

 

जिले में बैगा एवं अन्य जनजातीय समुदायों की बाहुल्यता को ध्यान में रखते हुए कुल 350 ग्रामों को आदि सेवा केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया। अभियान के दौरान जनजाति कार्य विभाग के अमले द्वारा घर-घर पहुंचकर जनजातीय परिवारों की जानकारी एकत्र की गई तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया।

हजारों हितग्राहियों ने भाग लिया

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत समग्र आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टा, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम किसान समृद्धि योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, सिकल सेल जांच, पोषण आहार योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ जनजातीय समुदाय तक पहुंचाया गया। अभियान में कुल 18 हजार 859 हितग्राहियों ने भाग लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर