VISITORS

0 0 8 0 6 7

May 29, 2026 12:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 12:07 am

रात्रि चौपाल ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

 

कलेक्टर सहित अधिकारी ग्राम खाकलोन में रात्रि चौपाल में हुए शामिल

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से सतत संवाद एवं संपर्क हेतु जिले में रात्रि चौपाल का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत चंदेरी की ग्राम पंचायत खागल दुधराई के ग्राम खाकलोन में रात्रि चौपाल एवं जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर साकेत मालवीय सहित अधिकारियों ने खुले आसमान में ग्राम में रात बिताकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर समस्याओं को जाना एवं उनकी हर संभव समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा चौपाल के माध्यम से एक-एक ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान ग्राम का भ्रमण कर ग्राम पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं ग्रामीणों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। रात्रि चौपाल के आयोजन के पश्चात सुबह ग्राम में संचालित आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, नियमित वजन, पोषण आहार सहित जानकारी लेकर आंगनवाड़ी संचालन के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए।

तालाब गहरीकरण में किया श्रमदान

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य में कलेक्टर सहित अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान किया गया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्य में सामूहिक रूप से सहभागिता करने का आह्वान किया। ग्राम खाकलोन में प्राचीन कुआं का अवलोकन किया। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कुआं की साफ-सफाई कर संरक्षित किये जाने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन पीएम आवासों का निरीक्षण

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हितग्राहियों के घर पहुंचकर पीएम जनमन आवास एवं पीएम आवास का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहियों से पीएम आवास किश्त के बारे में जानकारी ली एवं आवास को समय-सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, एसडीएम चंदेरी मनीष धनगर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आलोक इटोरिया सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर