VISITORS

0 1 8 8 3 4

August 13, 2026 4:03 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

वीर टांटिया नगर में बस्ती सभा आयोजित

समुदाय की समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचा कर निराकरण किया जाएगा

शब्द अग्नि / इन्दौर 

इंदौर । आज वीर टांटिया नगर, तेजपुर गड़बड़ी, इंदौर में बस्ती के लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बस्ती सभा आयोजित की गई। इस सभा में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। सभा के दौरान लोगों ने पानी, सफाई, सड़क, बिजली, नाली, शौचालय, राशन, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी पर अपनी बातें रखीं। समुदाय के लोगों ने बताया कि इन आवश्यक सुविधाओं के अभाव में उन्हें रोजाना कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने साफ-सफाई, पानी और शौचालय से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, वहीं बुजुर्गों ने स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं तक पहुंच की बात कही। बच्चों की पढ़ाई और उनके लिए बेहतर वातावरण बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस बस्ती सभा का उद्देश्य समुदाय के लोगों की आवाज़ को एक मंच देना और मिलकर समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ना रहा। सभा में सभी लोगों ने एकजुट होकर बस्ती के विकास और मूलभूत अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। सभा में यह भी तय किया गया कि समुदाय की समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बस्ती में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर