VISITORS

0 0 8 0 6 8

May 29, 2026 12:49 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 12:49 am

घर के सामने आगजनी करने वाला गिरफ्तार

आरोपी राजेश द्विवेदी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त और आरोपी भेजा गया जेल 

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/जियावन । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री शियाज के.एम. (भारतीय पुलिस सेवा) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) देवसर अनुभाग डॉ. गायत्री तिवारी के नेतृत्व में, थाना जियावन पुलिस थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए घर में आगजनी करने वाले गंभीर मामले के आरोपी को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

क्या था मामला

दिनांक 27/05/2026 को दोपहर करीब 14:00 बजे ग्राम कटौली में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राजेश द्विवेदी ने फरियादिया श्रीमती अनीता द्विवेदी के घर के पोर्च में अपनी ही मोटरसाइकिल खड़ी कर माचिस से आग लगा दी थी। इस आगजनी से घर का मुख्य दरवाजा, बरामदा और कमरा जलकर खाक हो गया था, जिससे बड़ी धनहानि हुई थी। फरियादिया की मौखिक रिपोर्ट पर थाना जियावन में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 326(g) के तहत अपराध क्रमांक 0311/2026 पंजीकृत किया गया था।

 पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना जियावन पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 28 मई 2026 को आरोपी राजेश द्विवेदी (उम्र 32 वर्ष), पिता स्वर्गीय कमलेश प्रसाद द्विवेदी, निवासी ग्राम (कटौली), थाना जियावन, जिला सिंगरौली को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

इनका रहा सराहनीय योगदान

उक्त त्वरित कार्रवाई, आरोपी की गिरफ्तारी, जब्ती एवं उसे जेल भेजने में थाना प्रभारी जियावन उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, उपनिरीक्षक यज्ञ लाल वर्मा, उपनिरीक्षक इंद्रपाल वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मोहन प्रजापति, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रमेश चंदन (जाँच अधिकारी), प्रधान आरक्षक आशीष द्विवेदी, आरक्षक नाथू लाल सहित थाना जियावन के अन्य सभी स्टाफ की अत्यंत महत्वपूर्ण एवंसराहनीय भूमिका रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर