शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खण्डवा / सघन टीबी उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को खण्डवा विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर नहाल्दा व कोटवाड़ा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से नहाल्दा में 59 तथा कोटवाड़ा में 62 संभावित मरीजों की एक्स-रे जांच की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि हैंडहेल्ड एक्स-रे से जांच के साथ-साथ सभी मरीजों के स्पुटम सैंपल भी लिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा। शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया। टीम ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, अचानक वजन घटना, लगातार बुखार व कमजोरी टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। टीबी का पूरा इलाज संभव है और सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।
*(फोटो संलग्न)*
Author: Shabd Agni
.