VISITORS

0 0 8 1 5 8

May 30, 2026 1:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 1:57 am

अवैध हथियार फैक्ट्री पर दबिश, 5 आरोपी गिरफ्तार 

9 देशी पिस्टल, 02 कट्टे सहित हथियार बनाने का सामान जब्त, नदी किनारे चल रही थी अवैध फैक्ट्री

शब्द अग्नि/ जमीर मंसूरी 

खरगोन जिले के थाना गोगावां पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिगनूर में संचालित अवैध फायर आर्म्स फैक्ट्री पर दबिश दी। संयुक्त कार्रवाई में थाना गोगावां एवं थाना सनावद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार एवं हथियार बनाने का सामान जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिगनूर में रूपा नदी किनारे कुछ सिकलीगर अवैध हथियार बनाकर बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से विकास सिंह सिकलीगर, कान्हा सिकलीगर, सुरजसिंह सिकलीगर, गुरूबादलसिंह सिकलीगर एवं रोशन सिंह को हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 09 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल एवं 02 देशी कट्टे बरामद किए गए।

मौके से पुलिस ने 02 अधबनी पिस्टल, 11 बेरल, ग्राइंडर मशीनें, मैग्जीन, पिस्टल के सांचे, भट्टी ब्लोअर, हथौड़ी, पेचकस सहित बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री भी जब्त की। जब्त मशरुके की कुल कीमत लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना गोगावां में अपराध क्रमांक 171/26 धारा 25(1)(क) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों पर पूर्व से भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज होना सामने आया है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर