VISITORS

0 0 8 1 5 9

May 30, 2026 3:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 3:15 am

लड़कियों के कपड़े पहन शादी में पहुंचे युवक

लूट करने की कोशिश पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल

शब्द अग्नि/सोहेल कुरैशी

आलीराजपुर/ जोबट । जिले की जोबट तहसील के ग्राम उबलड़ में आयोजित एक शादी समारोह उस समय हड़कंप में बदल गया, जब दो युवक लड़कियों के कपड़े पहनकर समारोह में पहुंचे और लूट करने की कोशिश का मामला सामने आया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शादी समारोह में मौजूद लोग हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, गांव में शादी समारोह चल रहा था और बड़ी संख्या में रिश्तेदार एवं ग्रामीण मौजूद थे। इसी भीड़भाड़ के बीच दो युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर समारोह में पहुंचे। शुरुआत में किसी को उन पर शक नहीं हुआ, क्योंकि दोनों पूरी तरह महिलाओं के भेष में थे और शादी समारोह में आम लोगों की तरह शामिल होकर घूम रहे थे।

जेवर लूटने की कोशिश का आरोप

बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों युवक घर के अंदर पहुंचे और एक महिला का चांदी का मंगलसूत्र लूटने की कोशिश की। कुछ ही देर बाद महिला को शक हुआ और उसने शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और घटना की सूचना तुरंत जोबट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।

 

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर