VISITORS

0 0 8 1 5 5

May 30, 2026 12:35 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 12:35 am

साध्वी दुर्घटना मामले में निष्पक्ष जांच माँग

श्री राम उत्सव समिति एवं सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शब्द अग्नि अनुराग बजाज

दमोह। जैन साध्वियों की दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले को लेकर शुक्रवार को श्री राम उत्सव समिति एवं सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर की अनुपस्थिति में ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया।

समिति के संयोजक विक्रांत गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज सहित सर्व हिंदू समाज के अनेक लोग शामिल हुए। ज्ञापन में हाल ही में हुई आर्यिका माताजी की दुखद मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि प्रथम दृष्टया यह घटना केवल सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं प्रतीत होती, बल्कि इसमें कई गंभीर तथ्य सामने आ रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। समाज की ओर से मांग की गई कि प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

ज्ञापन में साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत समाज और धार्मिक परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान हैं तथा ऐसी घटनाएं समाज में भय और आक्रोश उत्पन्न करती हैं।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज एवं सर्व हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे। ज्ञापन में अशोक तारण पंथी,अमरदीप जैन लालू, विवेक जैन राम , सनी गांधी, विकल्प जैन,,, लकी जैन,शोभित गुप्ता, प्राशुक जैन, अभिषेक जैन,भूपेंद्र राय,शिवम् रायकवार,बंटू गांगरा,हर्ष पटेल,मौजूद रहे ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर