VISITORS

0 0 8 2 3 7

May 31, 2026 3:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 31, 2026 3:38 am

पत्रकारों का निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शतायु आरएक्स हॉस्पिटल की टीम ने बीपी और शुगर जांच के साथ दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

शब्द अग्नि/ सचिन जैन

बैतूल। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया सेंटर पत्रकार भवन, कोठीबाजार में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शतायु आरएक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बडोरा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में एक दर्जन से अधिक पत्रकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए

शिविर में हेमंत कोसे, डॉ. मनोहर पांसे, सिस्टर सुश्री वर्षा अहाके, सुश्री पूजा कुमरे एवं अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्यों ने पत्रकारों का बीपी एवं शुगर परीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देते हुए बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सावधानियां और सुझाव भी दिए गए।

वरिष्ठ पत्रकारों ने की सराहना 

यह आयोजन बैतूल जिला प्रेस क्लब, बैतूल मीडिया सेंटर सोसायटी, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) बैतूल इकाई तथा जिला प्रकाशक-संपादक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

शिविर के दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पवार ने कहा कि पत्रकार दिन-रात समाज और जनहित के मुद्दों पर कार्य करते हैं, ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।

पत्रकार जंकी शाह ने कहा कि स्वस्थ पत्रकार ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकता है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए शतायु आरएक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए इसे पत्रकार हित में सराहनीय पहल बताया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर