पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा ₹1.18 करोड़ से अधिक मूल्य की जब्त शराब की विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई,
शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर पुलिस के द्वारा माननीय न्यायालय से निराकरण प्राप्त प्रकरण के तहत जब्तशुदा अवैध शराब को नष्ट करने की कार्यवाही आज संपन्न की गई है। जिले के थानों के मालखानों में रखी जब्तशुदा शराब के सुरक्षित और कानूनी रूप से निस्तारण हेतु कार्यालय कलेक्टर (आबकारी), जिला आलीराजपुर के द्वारा एक विशेष संयुक्त समिति का गठन किया गया था।
इस समिति में अपर कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी, तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (अअपु) व थाना प्रभारी शामिल थे। गठित समिति ने विनष्टीकरण योग्य आबकारी मामलों की गहन समीक्षा कर कुल 22 प्रकरणों को चिन्हित कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) को सौंपी गई थी।
कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा कुल 22 प्रकरणों में जप्तशुदा शराब के नष्टीकरण हेतु दिनांक 29 मई 2026 को आदेश जारी किया गया था। जिसके पालन में आज, दिनांक 30 मई 2026 को गठित संयुक्त समिति की देखरेख में शराब के नष्टीकरण की कार्यवाही को विधिवत सम्पन्न हुई ।
इस व्यापक कार्यवाही के अंतर्गत जिले के 08 अलग-अलग थानों से संबंधित 22 प्रकरणों की कुल 21,964 बल्क लीटर शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। नष्ट की गई इस अवैध शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹1,18,15,800 (एक करोड़ अठारह लाख पंद्रह हजार आठ सौ रुपये) है।
Author: Shabd Agni
.