VISITORS

0 0 8 2 2 0

May 31, 2026 12:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 31, 2026 12:25 am

किसान कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ें – यादव

अपेक्स बैंक प्रशासक ने ली बैठक

शब्द अग्नि / बंटी सोनी

श्योपुर/ अपेक्स बैंक (मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भोपाल) के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव द्वारा जिला पंचायत सभागार कक्ष में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना के शाखा प्रबंधकों एवं पैक्स के प्रबंधकों के साथ बैठक कर सहकारिता, ऊर्जा संरक्षण, सदस्यता महाअभियान एवं हरित सहकार अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

ईंधन बचाओ-ऊर्जा बचाओ” 

म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित भोपाल के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में नागरिकों से किए गए “ईंधन बचाओ-ऊर्जा बचाओ” के आह्वान का उल्लेख करते हुए सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ऊर्जा संरक्षण हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

“वोकल फॉर लोकल”  “एक पेड़ माँ के नाम”

अभियान को बढ़ावा देने एवं स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बैंक मुख्यालय एवं पैक्स स्तर पर पौधरोपण के लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर “हरित सहकार अभियान” के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव , अशोक अर्गल, पूर्व सांसद मुरैना एवं पूर्व महापौर मुरैना, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, बनवारी लाल शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता, दिनेश शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, डा. योगेंद्र शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, आकाश भदौरिया मंडल अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमल मकाश्रे एवं जिला सहकारी बैंक मर्यादित मुरैना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर