महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करे
शब्द अग्नि / मनोज जैन कलाकार
अशोकनगर। संजय स्टेडियम में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में भाग ले रहे खिलाडिय़ों को पुलिस द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक करने एवं महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित थे। महिला थाना प्रभारी रितू चौहान द्वारा शिविर में उपस्थित लगभग 150 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों तथा उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
Author: Shabd Agni
.