VISITORS

0 0 8 3 9 0

June 1, 2026 12:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 12:03 am

जनता ने सुनी मोदी के मन की

मन की बात में गूंजा किसानों का सम्मान, मंगल भवन देवसर में जुटे सैकड़ों लोग

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/ देवसर के मंगल भवन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रणव पाठक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बिजौरा क्षेत्र के वरिष्ठ किसानों को कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को जनजागरण तथा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायक बताया।

रेडियो देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला प्रेरणा का माध्यम

सभा को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला प्रेरणा का माध्यम है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कार्यक्रम सुनने की अपील की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरक कहानियों को देश के सामने रखते हैं, जिससे लोगों को सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में संतराम वैश्य, मानिकराम पनिका, बेचूलाल प्रजापति, संजय पाठक, अर्जुन यादव, रामाश्रय विश्वकर्मा, विनीत द्विवेदी, अधिवक्ता महेश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण किसानों का सम्मान और प्रधानमंत्री के विचारों का सामूहिक श्रवण रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर