VISITORS

0 1 8 8 2 9

August 13, 2026 1:50 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ट्राली धसने बाउंड्री वाल और नाली क्षतिग्रस्त

गुणवत्ता विहीन रोड, डीएवी रोड गांधी पथ गली में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बाउंड्री वॉल और नाली क्षतिग्रस्त

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली। जिला मुख्यालय वैढ़न के डीएवी रोड स्थित गांधी पथ गली में एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण एक मकान की बाउंड्री वॉल एवं नाली क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, बालू से लदा ट्रैक्टर गली से गुजर रहा था, तभी चालक के नियंत्रण में चूक होने से वाहन मकान की बाउंड्री वॉल से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा टूट गया तथा उसके साथ लगी नाली भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से मकान मालिक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संकरी गलियों में भारी वाहनों के आवागमन के दौरान अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मकान मालिक ने नुकसान की भरपाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे मार्गों पर भारी वाहनों के संचालन को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर