VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 13, 2026 12:05 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

योजनाओ का लाभ पहुंचने हेतु समीक्षा बैठक

स्वैच्छिक संगठन शासकीय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में निभाएँ सक्रिय भूमिका: कृष्णकांत द्विवेदी

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली–मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा स्वैच्छिक संगठनों की एक दिवसीय जिला स्तरीय समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद् के शासी निकाय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश द्विवेदी, जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, तथा विकासखंड समन्वयक प्रभुदयाल दाहिया व विश्वनाथ रैदास मंच पर आसीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात् जिला समन्वयक द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए जन अभियान परिषद् के परिचय एवं संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

योजनाओ का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे, कृष्णाकांत द्विवेदी 

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्णकांत द्विवेदी ने स्वैच्छिक संगठनों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए स्वैच्छिक संगठन अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी संस्थाओं से आह्वान किया कि वे ग्राम विकास के लिए आगे आएँ और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में सभी स्वैच्छिक संगठनों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर