VISITORS

0 0 8 3 9 0

June 1, 2026 12:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 12:03 am

आम रास्ते पर तान दी दीवार रहवासियों ने लगाई गुहार

एसडीएम का आश्वासन मौका मुआयना करेंगे अवैध निर्माण तोडा जायेगा 

 शब्द अग्नि / तबरेज मंसूरी 

इंदौर  खजराना क्षेत्र की जकरिया कॉलोनी में आम उपयोग के रास्ते पर कथित रूप से अवरोध खड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। रहवासियों का आरोप है कि वर्षों से उपयोग में आने वाले मार्ग पर दीवार का निर्माण कर आवागमन प्रभावित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों किन परेशानियां बढ़ते दिखाई दे रहीं है रहवासियों के अनुसार उक्त रास्ता लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा आने-जाने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। वर्तमान में मार्ग के बीच निर्माण कार्य किए जाने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है तो आसपास के कई परिवारों को दैनिक आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

एसडीएम ने दिखाई तत्परता

वही इस मामले में हमारे प्रतिनिधि ने क्षेत्र के एसडीएम से जब इस सबंध में चर्चा कर उकत निर्माणधीन दीवार के निर्माण की परमिशन के सम्बन्ध में चर्चा की तो उन्होंने किसी भी  प्रकार के निर्माण कार्य के अनुमति नहीं होने का बताया साथ ही एसडीएम श्री धनगर ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए मौका मुआयना करने की बात करते हुए कहा की अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अवैध निर्माण पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी

बच्चे कैसे जायेंगे स्कुल

मोके पर मौजूद एक मासूम बच्चे ने अपंने पिता से सवाल कर दिया पापा अब हम स्कुल कैसे जायँगे बेबस पिता अपने मैं बच्चे की बात का कोई जवाब नहीं पाया और नाम आँखों से अपने बच्चे को लेकर घर चले गया ज्ञात हो की इलाके की स्कुल जाने का रास्ता यही से होकर गुजरता हे रहवासियो का कहना हे की अब हमारे बच्चे स्कुल कैसे जायेंगे सरकार एक और कहती हे की स्कुल चले हम लेकिन यहाँ तो सरकार की कोशिशों पर पानी फेरा जा रहा हे

नगर निगम अधिकारी बने लापरवाह 

रहवासियों ने कोई वियवद नहीं किया विधिवत उन्होंने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकरोरियों से सम्पर्क साधा जिस पर जोनल के अधिकारी राजस्व का बताते रहे राजस्व वाले एसडीएम का कहते रहे किसी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई सुध नहीं ली जिसका परिणाम यह हुआ की दबंगई से बिच रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी गई

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर