1600 अल्प्राजोलम गोलियां जप्त की बुरहानपुर तक फैला नेटवर्क का उजागर
शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खंडवा / खंडवा में डिलीवरी बॉय की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दावोओ की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की हे पुलिस न चार आरोपी ( 1) मोहम्मद रईस पिता मोहम्मद लइक खान (32) निवासी हातमपुरा खंडवा , (2) शेख साहिल पिता शेख महमूद (25) निवासी छिपा कालोनी खंडवा , (3) फारीश पिता छोटे खा (40) निवासी लालबाग बुरहानपुर (4)सुभाष पिता फकीरा महाजन 60 निवासी शिकारपुरा बुरहानपुर को गिरफ्तारी किया एवं मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई उनके कब्जे से 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट एक इलेक्ट्रिक स्कूटी दो एंड्रॉयड सेल फोन और नगदी सहित करीब 1.24 लाख रुपए का माल बरामद किया है
एसपी अगम जैन के अनुसार यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी और नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई पुलिस को 30 मई को सूचना मिली थी कि कब्रिस्तान के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दो लोग नशीली गोलियां बेचने के लिए पहुंचे हे सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोहम्मद रईस निवासी हातमपुरा खंडवा और शेख साहिल निवासी छिपा कॉलोनी खंडवा बताया तलाशी के दौरान उनके पास से 100 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ ओर मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने बुरहानपुर के फारीश पिता छोटे खा ओर सुभाष पिता फकीरा महाजन को भी गिरफ्तार किया इनके कब्जे से 1500अतिरिक्त अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की गई
डिलीवरी बॉय करता था शहर में सप्लाई
जांच में सामने आया कि आरोपी रईस डिलीवरी बॉय का काम करता था और इसी दौरान वह शहर के अलग अलग क्षेत्र में नशीली गोलियों की सप्लाई भी करता था पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और युवाओं तक प्रतिबंधित दवाएं पहुंचा रहा था
फिलहाल मुख्य सप्लायर फरार
जांच में सामने आया कि आरोपी बुरहानपुर निवासी सौरभ महाजन आरोपियों को अल्प्राजोलम गोलियां उपलब्ध कराता था कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग टीम गठित की हे ओर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है
इस कार्रवाई में टी आई प्रवीण आर्य के नेतृत्व मे प्रधान आरक्षक इरशाद अली , आरक्षक राहुल , आलेश , अरविंद तोमर , पंकज साहू , रूपेश बावने , अभिषेक संन्यास , हेमंत सपकाले , रविंद सोलंकी , बलवंत राठौर , सहित सिटी कोतवाली की टीम की महत्वपूर्ण भूत रही
Author: Shabd Agni
.