“तंबाकू निषेध दिवस” पर कार्यक्रम आयोजित
शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खंडवा / विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को जन अभियान परिषद द्वारा खंडवा में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य अतिथियों ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। परामर्शदाता प्रभु मसानी ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके अलावा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को खालवा सेक्टर क्रमांक 1 खालवा के ग्राम कालाआम खुर्द में नवांकुर संस्था सत्य प्रबोधन सामाजिक शैक्षिक संस्थान द्वारा व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कालाआम खुर्द के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तम्बाकू के दुष्प्रभावो के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष विनीत लौवंशी ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। नवांकुर संस्था सचिव चमन लौवंशी ने ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विकासखंड पंधाना के ग्राम जामली कला में परामर्शदाता दीपक यादव द्वारा नवांकुर संस्था अक्षर ज्योति शिक्षा एवं जन सेवा समिति के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में ग्रामीणजनों और विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
Author: Shabd Agni
.