VISITORS

0 0 8 3 9 0

June 1, 2026 12:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 12:03 am

बैतूल, हर्षोल्लास से मनाया दीक्षांत समारोह

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों का किया सम्मान
शब्द अग्नि / सचिन जैन
बैतूल/ वन विद्यालय बैतूल में रविवार को वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र 107वां दीक्षान्त समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख म.प्र. श्री शुभरंजन सेन एवं विशेष अतिथि प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (विकास), म.प्र. श्री पुरुषोत्तम धीमान रहे।
दीक्षान्त समारोह से पूर्व पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। वनरक्षकों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ परेड का समापन हुआ। दीक्षान्तो समारोह के दौरान संचालक श्री नवीन गर्ग द्वारा प्रशिक्षण सत्र का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वनरक्षक प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया एवं सत्र के सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। साथ ही वन विद्यालय में उत्कृोष्टत कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर