VISITORS

0 0 8 3 9 2

June 1, 2026 12:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 12:10 am

 बिजली के खंभे में उतरा करंट, गाय सांड की मौत

बस स्टेण्ड पर लगातार हो रहे हादसे विद्युत विभाग सोया कुम्भकरण की नींद

शब्द अग्नि / सोहैल कुरैशी
आलीराजपुर। जिले के नानपुर में शनिवार रात हुई बारिश के बाद बस स्टैंड स्थित डिवाइडर रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नए लगे बिजली के खंभे में करंट प्रवाहित होने से एक गाय और एक नंदी (सांड) इसकी चपेट में आ गए। करंट इतना खतरनाक था कि दोनों मूक मवेशियों ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे ग्राम में आक्रोश का माहौल है। हाल ही में पूरे ग्राम में नई बिजली व्यवस्था के लिए लोहे के खंभे लगाए गए हैं। पहली ही बारिश में इस तरह करंट उतरने से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभी मानसून की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में हर गली में लगे ये लोहे के खंभे ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर