VISITORS

0 0 8 3 9 2

June 1, 2026 12:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 12:10 am

सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद का औचक निरिक्षण

सीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 31 कर्मचारी, एक-एक दिन का वेतन राजसात

श्योपुर शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा आज प्रातः 10.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये 31 कर्मचारियों के विरूद्ध एक-एक दिन का वेतन राजसात करने की कार्यवाही की गई है। अनुपस्थित कर्मचारियों एनआरएलएम के 6 कर्मचारी सहित दो आउटसोर्स कर्मचारी तथा जिला पंचायत में विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 18 कर्मचारी सहित 5 आउटसोर्स कर्मचारी शामिल है।

पाए गए अनुपस्थित 

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा किये गये निरीक्षण में एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमईडी गिर्राज मीणा, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त अभिषेक भाले, जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन प्रमोद कुमार राय, प्रभारी जिला वित्त प्रबंधक अनिल सक्सैना, विकासखंड प्रबंधक श्योपुर जुगलकिशोर सोनी, भृत्य पप्पूलाल बिसारिया तथा आउटसोर्स एकांउटेंट विशाल मुदगल, आउटसोर्स ऑपरेटर कृष्णा मीणा अनुपस्थित पाये गये।

इन पर भी हुई कार्यवाही 

इसी प्रकार जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों में पीसीओ रामबाबू राठौर, बाबूलाल आर्य, भगत सिंह जाट, घनश्याम जाटव, सहायक ग्रेड-2 विपिन त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-3 मनीष शिवहरे, कमल जाटव, तरूण त्रिपाठी, अमित तोमर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्रीमती रागिनी शर्मा, माध्यमिक शिक्षक शैलेन्द्र दीक्षित एवं हरिराम सिंह जाट, प्राथमिक शिक्षक गुणेन्द्र शर्मा, भृत्य अमरलाल आदिवासी, जितेन्द्र बंसल, हेमंत माहौर, बृजमोहन पांचाल, जीआरएस रामलखन मीणा तथा आउटसोर्स कर्मचारी शंकरलाल पयोरिया, डीसी आरजीएसए रामभरत जाटव, आउटसोर्स ऑपरेटर आरजीएसए गोपालकृष्ण मुदगल, आउटसोर्स ऑपरेटर मनरेगा विनोद सुमन, आउटसोर्स ऑपेटर एमडीएम राहुल राजौरिया आउटसोर्स भृत्य डीपीसी शामिल है। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन राजसात करने की कार्यवाही की गई हे

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर