VISITORS

0 0 8 6 3 3

June 2, 2026 4:21 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 2, 2026 4:21 am

सिंहस्थ की तैयारियों में जुटी अलीराजपुर पुलिस

40 अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण शुरू

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर। आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 को देखते हुए अलीराजपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में छह दिवसीय सिंहस्थ प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा किया गया।प्रशिक्षण के प्रथम चरण में जिले के 40 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन सुबह योग एवं पीटी के साथ दिन की शुरुआत होगी, जबकि सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक इंडोर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में उज्जैन से प्रशिक्षित निरीक्षक विजय देवड़ा और पिसु डामोर द्वारा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा आपदा प्रबंधन एवं सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन) प्रशिक्षण को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा ऐसे कुल 20 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से पूरे पुलिस बल को सिंहस्थ ड्यूटी के लिए तैयार किया जाएगा।

प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को सिंहस्थ 2028 के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंहस्थ के धार्मिक और सामाजिक महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वेच्छा से ड्यूटी के लिए नाम देने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक ने सिंहस्थ ड्यूटी के दौरान अपने अनुभव भी साझा किए और मेले की संवेदनशीलता, अनुशासन तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी अश्विन कुमार एवं रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर