किसी का खौफ नहीं भू माफिया कब्जाधारी कर रहे अतिक्रमण
शब्द अग्नि / राज ठाकुर बाड़ी
बाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग बकतरा रोड स्थित नहर के किनारे और वार्ड 09, 06, 07 की पुलिया के नीचे से निकलने वाले नाले के अंदर अवैध पक्का निर्माण कर दिया गया है। नाले से निकली भूमि पर भी पक्का निर्माण किया गया है।
नगर परिषद को शासकीय भूमि पर हुए पक्के निर्माण की जानकारी होने के बाद भी न अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया, न मौके का निरीक्षण किया गया। जबकि लोगों ने नाले के ऊपर पक्के मकान, दुकानों का निर्माण कर पुलिया की निकासी को बंद कर दिया है। इन अवैध निर्माण कार्यों की जानकारी तहसीलदार, जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद को भी नहीं है।
10 साल पहले बना था नाला
नगर परिषद ने 10 वर्ष पहले वार्ड क्रमांक 09, 06, 07 तथा 10 में बाड़ी. नाले की जमीन पर हुआ निर्माण।
लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से पक्का नाला बनवाया था। इसी नाले से बरसात का पानी और मकानों का पानी निकलता है। अवैध निर्माण के कारण वार्डों के रहवासियों को बारिश मौसम में परेशानी होने की आशंका है। इसी तरह बकतरा रोड की नहर के किनारे और बकतरा रोड पर अवैध अतिक्रमण कर दुकानो और मकानो का निर्माण किया गया है, जिससे पानी की निकासी पूर्ण रूप से बंद हो गई है। के
जल्द दी जाएगी नोटिस
विभिन्न स्थानों पर पुलिया के नीचे और नाले पर हुए पक्के निर्माण को लेकर अभी नोटिस जारी नहीं किया गया है। जल्द ही नोटिस के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ज्योति शिवहरे, सीएमओ
Author: Shabd Agni
.