VISITORS

0 0 8 6 3 3

June 2, 2026 4:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 2, 2026 4:20 am

वन स्टॉप सेंटर बैहर में स्वास्थ्य जांच शिविर

शिविर के दौरान महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी प्रदान

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट- जिले के कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला मंगोदिया के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) बैहर में स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व से अवगत कराना था।

वन स्टॉप सेंटर बैहर की प्रशासक सुश्री रचना चौधरी के निर्देशन में आयोजित शिविर में 42 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी काउंसलिंग भी की गई। समग्र लेप्रा परियोजना के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर श्री योगेंद्र टेंभरे ने महिलाओं को एचआईवी संक्रमण के प्रमुख कारणों, इससे बचाव के उपायों तथा परिवार को सुरक्षित रखने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में भी बताया। इसके अलावा हेपेटाइटिस एवं टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण, रोकथाम और उपचार संबंधी जानकारी साझा की गई।

गंभीर बीमारियों के लक्षण, उपचार संबंधी जानकारी साझा 

शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं की एचआईवी एवं सिफिलिस संबंधी जांच भी की गई। जांच में सभी महिलाओं की रिपोर्ट नॉन-रिएक्टिव पाई गई, जिससे महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित जांच के महत्व का संदेश गया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी प्राप्त कर शिविर की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

सफल आयोजन में रहा कई संस्थाओं का सहयोग

शिविर के सफल आयोजन में समग्र लेप्रा परियोजना के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर श्री योगेंद्र टेंभरे, सिविल अस्पताल बैहर के लैब टेक्निशियन श्री नेमसिंह कुमरे तथा वन स्टॉप सेंटर बैहर के समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर