VISITORS

0 0 8 6 2 9

June 2, 2026 12:46 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 2, 2026 12:46 am

मेहदुली में अवैध रेत भंडारण पर छापामार कार्रवाई

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई 50 ट्रॉली रेत जब्त

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट- जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार 01 जून 2026 को वारासिवनी तहसील के ग्राम मेहदुली में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की है।

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि तहसीलदार वारासिवनी, राजस्व अमले, जिला खनिज विभाग बालाघाट, थाना रामपायली एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम मेहदुली में खनिज रेत के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम मेहदुली स्थित खसरा क्रमांक 242 की निजी भूमि पर लगभग 50 ट्रॉली खनिज रेत धान के पैरा-पुआल के नीचे छिपाकर रखी हुई पाई गई। उक्त भूमि भू-स्वामी विद्या प्रकाश, ओम प्रकाश, ज्ञान प्रकाश एवं वेद प्रकाश पिता हरिकुमार निवासी मेहदुली की बताई गई है। जांच के दौरान यह रेत ज्ञान प्रकाश उर्फ पप्पू पटेल पिता हरिओम पटेल निवासी मेहदुली द्वारा भंडारित की गई पाई गई। मौके पर रेत भंडारण संबंधी कोई वैधानिक अनुमति अथवा आदेश प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अधिकारियों ने नियमानुसार रेत को जब्त कर लिया।

जब्त रेत को ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवाया गया है। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि मामले में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर