सहरिया जनजाति के भूमि संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु अभियान 5 जून से
शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में सहरिया जनजाति के भूमि संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु 5 जून से अभियान चलाया जायेगा, जिसके तहत सहरिया आदिवासियों की भूमि पर इस समुदाय से भिन्न किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा पाया जाता है तो कब्जा हटाने के साथ ही भूमि सीमांकन का कब्जा दिलाने की कार्यवाही की जायेगी, यदि उनकी भूमि का बटांकन नही है तो बटांकन करने के बाद सीमांकन किया जायेगा। इस कार्य की निगरानी एसडीएम कराहल, श्योपुर एवं विजयपुर द्वारा की जायेगी तथा प्रतिदिन की गई कार्यवाही की जानकारी भू-अभिलेख शाखा की गूगल शीट पर अंकित की जायेगी।
इस संबंध में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में आज एक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें विधायक विजयपुर मुकेश मल्होत्रा, सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी, , जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, रामप्रसाद गोरछिया सहित आदिवासी समाज के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहें। इसके साथ ही एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम कराहल बीएस श्रीवास्तव भी उपस्थित रहें।
अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कहा कि सहरिया जनजाति के भूमि संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु 5 जून से 20 जून तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत सहरिया समुदाय की भूमि पर गैर आदिवासी का कब्जा होने की स्थिति में कब्जा हटाने तथा सीमांकन कर कब्जा सौपने की कार्यवाही की जायेगी, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि भी संबंधित अनुभाग क्षेत्र में इस प्रकार के कब्जो के संबंध में राजस्व अधिकारियों को जानकारी अथवा आवेदन प्रदान कर सकते है। उन्होने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इस प्रकार के मामलो में जानकारी देकर सहयोग प्रदान करें।
Author: Shabd Agni
.