VISITORS

0 0 8 6 3 3

June 2, 2026 4:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 2, 2026 4:15 am

औचक निरीक्षण में लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई

फार्मासिस्ट का वेतन कटा बिना ड्रेस कोड मिलीं नर्सिंग ऑफिसर को नोटिस, अनुपस्थित कर्मचारियों से दो दिन में मांगा जवाब

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विकासखंड चितरंगी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्थुआ में हुए औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर एक नर्सिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा 13 मई 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्थुआ का औचक निरीक्षण किया गया।

एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुराग द्विवेदी बिना किसी स्वीकृत अवकाश अथवा पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर उनके एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती प्रमिला सिंह तथा उपस्वास्थ्य केंद्र घोघरा में पदस्थ एएनएम श्रीमती अनुभा मिश्रा भी कार्यस्थल पर अनुपस्थित मिलीं। दोनों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।

कारण बताओ नोटिस जारी किया गया

वहीं, ड्यूटी पर उपस्थित नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती अंजली गुप्ता निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं मिलीं। इसे शासकीय नियमों और अनुशासन का उल्लंघन मानते हुए उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एस. बैस द्वारा जारी आदेश में संबंधित कर्मचारियों को पत्र प्राप्ति के दो कार्य दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय एवं कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर