घायल श्रद्धालुओं का हाल जानने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायकगण
शब्द अग्नि / सचिन जैन
बैतूल। रविवार को चिचोली क्षेत्र स्थित मां चंडी दरबार से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन हिवरखेड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे , मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख तथा गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा जिला चिकित्सालय पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सकों की उपस्थिति में घायलों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे एवं डॉ. रानू वर्मा भी मौजूद रहे । घायल श्रृद्वालूआंे से मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने घायलों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिली। इस पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने अपनी विधायक निधि से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालु मुलताई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालीढाना के निवासी हैं। वे रविवार को मां चंडी दरबार में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए आए थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कुछ श्रद्धालुओं को बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य रविवार रात जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया तथा गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रवाना कराने की प्रक्रिया में सहयोग किया।
Author: Shabd Agni
.