VISITORS

0 0 8 6 2 9

June 2, 2026 12:48 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 2, 2026 12:48 am

सीईओ जिला पंचायत ने किया बैंक शाखाओं का निरीक्षण

स्व-सहायता समूहों के ऋण वितरण की समीक्षा ऋण वितरण, समूहों की आर्थिक गतिविधियों

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/ जिले में स्व-सहायता समूहों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बैंक ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमें ने सोमवार को सेंट्रल बैंक सहित विभिन्न बैंक शाखाओं का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूहों को डीपी (ड्रॉइंग पावर) के अनुसार किए जा रहे ऋण वितरण, समूहों की आर्थिक गतिविधियों तथा बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैंक अधिकारियों से लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर चर्चा की।

सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र स्व-सहायता समूहों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऋण वितरण प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के साथ दूर किया जाए, ताकि समूहों की आजीविका गतिविधियों को गति मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि बैंकों में लंबित प्रकरणों एवं वितरण से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा आगामी जिला स्तरीय समन्वय एवं परामर्श समिति (डीएलसीसी) की बैठक में की जाएगी। साथ ही वे स्वयं भी बैंक शाखाओं का नियमित निरीक्षण करेंगे, जिससे ऋण वितरण की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा सके और समूहों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर