भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी जगदीश प्रसाद राठौर के सुपुत्र
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद (जो भाजपा के कई विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं) चौधरी जगदीश प्रसाद राठौर के सुपुत्र धर्मेंद्र राठौर का लंबी बीमारी के चलते बीती रात 30 तारीख को भोपाल के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
कस्बा क्षेत्र से निकली अंतिम यात्रा
स्व. धर्मेंद्र राठौर की अंतिम यात्रा कस्बा स्थित निजामत रोड से प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुई। यह शवयात्रा कस्बा स्थित राठौर मंदिर से होते हुए तिलक पार्क, इंदौर नाका और छावनी मार्ग से होकर छावनी विश्राम घाट पहुंची। मार्ग में बड़ी संख्या में नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी।
पारिवारिक सदस्यों व पुत्रीयों ने दी मुखाग्नि
छावनी विश्राम घाट पर स्व. राठौर का अंतिम संस्कार किया गया। सामाजिक परंपराओं और आत्मीयता की मिसाल पेश करते हुए उनकी पुत्री फाल्गुनी राठौर व सुरुचि राठौर ने मुख्य अग्नि दी। इसके साथ ही परिवार के भाइयों और भतीजों ने भी मुखाग्नि की रस्म पूरी की।
शोक संतप्त परिवार में उनके बड़े भाई प्रदीप राठौर, सुनील राठौर, प्रमोद राठौर, विनोद राठौर एवं चाचा राजमल राठौर, कमल किशोर राठौर, भूपेंद्र राठौर सहित पूरा राठौर परिवार इस दुःख की घड़ी में शामिल रहा।
राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के दिग्गज हुए शामिल
स्व. धर्मेंद्र राठौर की अंतिम विदाई में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा समाजसेवी शामिल हुए। अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में मुख्य रूप से शामिल होने वाले प्रबुद्ध जनो में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा सीहोर विधानसभा क्षेत्र विधायक सुदेश राय,नगर पालिका अध्यक्ष विकास ‘प्रिंस’ राठौर,भाजपा वरिष्ठ नेता सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता, संतोष कुशवाहा, शेर सिंह राजपूत, अजय दिनकर, प्रदीप कौशल, कन्हैया मालवीय, मोहन चौरसिया, सुधीर सिंह ठाकुर राठौर समाज के प्रतिनिधि पूर्व अध्यक्ष सतीश ‘दादा’ राठौर, कस्बा राठौर समाज के अध्यक्ष अशोक राठौर अन्य वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र सोनी सहित कस्बा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे
दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
विश्राम घाट पर अंत्येष्टि के उपरांत एक शोक सभा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौहान ने उपस्थित जनों की ओर से स्व. धर्मेंद्र राठौर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करवाई। इस दौरान वहां उपस्थित समस्त नागरिकों, नेताओं और परिजनों ने 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Author: Shabd Agni
.